अखिलेश यादव ने ICSE टॉपर आराधना गुप्ता को दिया लैपटॉप, बोले- ‘मेधावी बेटियां ही बदलेंगी देश का भविष्य’

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रतिभा को प्रोत्साहन देते हुए एक बार फिर अपनी शिक्षा-हितैषी राजनीति का परिचय दिया। गोरखपुर जनपद की मेधावी छात्रा आराधना गुप्ता, जिन्होंने आईसीएसई (ICSE) बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है, को अखिलेश यादव ने व्यक्तिगत रूप से लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

छात्रा को लैपटॉप सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उसके परिश्रम की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से मेधावी छात्रों के साथ खड़ी रही है और युवाओं को तकनीक से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब बेटियां शिक्षित और सशक्त होंगी, तभी समाज की प्रगति सुनिश्चित होगी।

अखिलेश यादव ने ICSE टॉपर आराधना गुप्ता को दिया लैपटॉप, बोले- 'मेधावी बेटियां ही बदलेंगी देश का भविष्य'

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

इस सम्मान समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप सहित पार्टी के अन्य गणमान्य पदाधिकारी शामिल थे। नेताओं ने आराधना के माता-पिता को भी बधाई दी और छात्रा के जज्बे को सलाम किया।

प्रतिभा को पंख देने की पहल

गौरतलब है कि अखिलेश यादव अक्सर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। पार्टी का मानना है कि संसाधन किसी भी मेधावी छात्र की सफलता में बाधक नहीं बनने चाहिए।

Also Read: ’10 नंबरी मॉडल’ से लोकतंत्र की लूट कर रहा है ‘डेमोक्रेटिक क्राइम गैंग’, अखिलेश का भाजपा पर हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.