अमित शाह का उद्धव खेमे पर तीखा तंज, बोले– अब कोई गुट नहीं बचा, एकनाथ शिंदे की ही है असली शिवसेना

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर दौरे के दौरान शिवसेना के आंतरिक विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले खेमे पर तीखा राजनीतिक तंज कसा। महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर में आयोजित एक विकास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का परिचय कराते हुए अमित शाह ने मुस्कुराते हुए कहा, पहले एकनाथ शिंदे के नाम के आगे शिंदे गुट लिखना पड़ता था, लेकिन अब तस्वीर साफ हो चुकी है। अब देश में केवल एक ही शिवसेना बची है, कोई दूसरा गुट बाकी नहीं रहा।

शनिवार सुबह अमित शाह ने अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक महालक्ष्मी अंबाबाई देवी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तीर्थक्षेत्र विकास योजना के तहत परिक्रमा मार्ग और राम मंदिर के संरक्षण कार्यों का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंच पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र सरकार ने इस भव्य कॉरिडोर और विकास योजना के लिए 1,442 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है।

अमित शाह का उद्धव खेमे पर तीखा तंज, बोले– अब कोई गुट नहीं बचा

कांग्रेस और घुसपैठियों पर बरसे गृह मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर भी चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे केवल सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, कांग्रेस कान खोलकर सुन ले… इस देश में केवल वही रहेगा जो यहाँ पैदा हुआ है। हम हर एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर निकाल फेंकेंगे।

अमित शाह ने देश के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद से अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ, सोमनाथ और कामाख्या देवी के बाद अब कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर का भव्य कॉरिडोर आकार ले रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोमनाथ से लेकर गंगासागर तक हो रहा यह विकास ऐतिहासिक है और इतिहास में नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक चुने जाने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होंगे।

Also Read: आज से शुरू होगा समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट 2, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.