Bareilly News: ‘पंखिया गैंग’ का शातिर सदस्य गिरफ्तार, 5 चोरी की घटनाओं का खुलासा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने चोरी की पांच अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुख्यात ‘पंखिया गैंग’ के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 1.82 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र खलील (32 वर्ष) निवासी ग्राम मिलक, थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
आरोपी को 9/10 जून 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर एपेक्स हॉस्पिटल से करेली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कैण्ट और सुभाषनगर क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
इनमें 1 जून 2026 को रामेश्वर धाम कॉलोनी फेस-2, 3 जून को बालाजी धाम कॉलोनी और 5 जून को ग्राम चौबारी में हुई चोरियों के मामले शामिल हैं, जिनमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था और इसी दौरान बंद मकानों की रेकी करता था।
इसके बाद वह अपने साथियों अफरीद, मुजाहिद, कादिम रसूल और अमीर खान उर्फ मारुति के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
गिरोह बंद मकानों में पीछे के रास्ते या छत के माध्यम से प्रवेश करता था। बरामद नकदी उसके हिस्से की रकम बताई गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सलमान पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं।
अवैध असलहा बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है, जबकि पूर्व में पंजीकृत मुकदमों में बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने बताया कि फरार साथियों की गिरफ्तारी और शेष चोरी के माल की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संजय धीर (थाना कैण्ट) के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा एवं संयुक्त पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Also Read: UP News: बेहतर प्रशासन, तेज कामकाज और समन्वय से बरेली ने हासिल की प्रदेश की नंबर-1 रैंक
Get real time updates directly on you device, subscribe now.