UP News: बेहतर प्रशासन, तेज कामकाज और समन्वय से बरेली ने हासिल की प्रदेश की नंबर-1 रैंक

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रदेश में विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण और समीक्षा के लिए गठित सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर मई 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है।

इस रैंकिंग में जनपद बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तीसरा स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में भी तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं, विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद बरेली को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह उपलब्धि जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और नियमित गहन समीक्षा का परिणाम मानी जा रही है।

उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के चलते जिले के विकास और राजस्व से जुड़े कार्यों में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी की सक्रियता और विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते मई माह की ओवरऑल रैंकिंग में बरेली ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में यही गति बनाए रखी जाए, ताकि आने वाले महीनों में भी जनपद का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट बना रहे।

Also Read: Lucknow News: ‘जिताऊ फॉर्मूला’ पर सपा का फोकस, जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और डेटा के आधार पर होगा उम्मीदवार चयन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.