Bareilly News: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बाइक सीज

Sandesh Wahak Digital Desk: अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली जिले के थाना सिरौली पुलिस ने गुरुवार सुबह दो व्यक्तियों को 72 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को नगर पंचायत बोर्ड, बगिया चौराहे के पास से हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला ज्ञान सिंह पुत्र जय सिंह, उम्र 40 वर्ष और दूसरा सुखलाल पुत्र वीर सहाय, उम्र 54 वर्ष शामिल हैं। दोनों अभियुक्त ग्राम सोना, थाना सिरौली, जनपद बरेली के निवासी हैं। इनके पास से क्रमशः 40 ग्राम एवं 32 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 72 ग्राम है। इसके अतिरिक्त एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डिलक्स (नं0 UP 25BR 8626) भी बरामद की गई है, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

इस संबंध में थाना सिरौली पर मु0अ0सं0 199/25, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना सिरौली पुलिस की यह कार्रवाई नशा व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है, जो जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read: ‘जश्न जीत का होना चाहिए, सीज का नहीं…’, अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.