बदलेगा भदोही का नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ से होगी पहचान, CM योगी का ऐलान
Sant Ravidas Nagar Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को भदोही में आयोजित कार्यक्रम में जिले का नाम बदलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब भदोही जिले की पहचान संत रविदास नगर भदोही के नाम से होगी। यह घोषणा पहले जुलाई में की गई घोषणा के बाद अब कार्यक्रम में दोहराई गई है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 65 परियोजनाओं का लोकार्पण और 47 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
भदोही-मिर्जापुर-वाराणसी बनेगा सिल्क क्लस्टर
50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (India Carpet Expo) के स्वर्ण जयंती संस्करण में कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद करते हुए योगी ने कहा कि Sant Ravidas Nagar, मिर्जापुर और वाराणसी को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी-विंध्य रीजनल डेवलपमेंट प्लान को जल्द लागू करने की बात कही।
संवाद के दौरान उद्यमियों ने कालीन उद्योग के लिए अलग नीति, बेहतर कनेक्टिविटी और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने समेत कई मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। उद्यमी इम्तियाज अहमद ने ओडीओपी (ODOP) की तर्ज पर कालीन उद्योग के लिए अलग नीति की मांग की, जबकि पीयूष कुमार बरनवाल ने हस्तनिर्मित कालीन उद्योग को सामान्य मैन्युफैक्चरिंग से अलग रखते हुए उसकी जरूरतों के अनुसार नीति बनाने का सुझाव दिया।
4.60 लाख छात्रों के खाते में स्कॉलरशिप, योगी बोले- कोई बच्चा वंचित न रहे
महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
उद्यमी आदर्श पूर्णिमा ने कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) में महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी नहीं होने का मुद्दा उठाया और विशेष प्रावधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए CEPC में महिला उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके लिए स्थान आरक्षित करने की दिशा में बदलाव का भरोसा दिया।
CM Yogi ने हस्तनिर्मित कालीन उद्योग से जुड़े बुनकरों को पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने वाला बताते हुए उनकी जरूरतों के अनुरूप सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही।
Also Read: जातीय विभाजन राष्ट्र के प्रति अपराध, एकजुट होकर बनाएं श्रेष्ठ भारत: CM योगी

