विनेश फोगाट आरोप पर बोले बृजभूषण सिंह, देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं, उसे कोर्ट में निपट रहा हूं

Gonda News: विनेश फोगाट का भारतीय कुश्ती में चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस नेता और स्टार पहलवान विनेश फोगाट सोमवार को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गोंडा के नंदिनीनगर पहुंची थीं, लेकिन कुश्ती संघ (WFI) से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। विनेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें साजिशन खेलने से रोका जा रहा है और इसके पीछे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हाथ है।

इन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मेरे लिए जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी, उसे मैं कोर्ट में निपट रहा हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कुश्ती संघ का संचालन उनके हाथ में नहीं है और कौन खेलेगा या नहीं, यह वर्तमान फेडरेशन का विषय है। हालांकि, अपने अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि संघ कभी किसी खिलाड़ी को नहीं रोकता, क्योंकि वह बना ही खिलाड़ियों के लिए है।

पुरानी रंजिश और कोर्ट की दहलीज

विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह के बीच का यह विवाद नया नहीं है। विनेश उन मुख्य पहलवानों में शामिल थीं, जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर दिल्ली में लंबा आंदोलन किया था। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। गोंडा की इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि खेल के मैदान से शुरू हुई यह लड़ाई अब राजनीतिक और कानूनी मोर्चों पर और भी कड़वी हो चुकी है।

Also Read: विजय मिश्रा 46 साल पुराने हत्या के केस में दोषी करार, कोर्ट कल सुनाएगी सजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.