लोकसभा में आरक्षण और परिसीमन पर रार, अमित शाह का सपा पर तीखा प्रहार

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद के निचले सदन में गुरुवार को महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी की ओर से ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग पर गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपा की राजनीति पर तंज कसा। शाह ने स्पष्ट किया कि सरकार जाति जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष के कुछ बयानों का उद्देश्य केवल जनता में भ्रम फैलाना है।

अमित शाह बनाम अखिलेश यादव

सदन की कार्यवाही के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव ने आरक्षण के भीतर आरक्षण का मुद्दा उठाया, जिस पर अमित शाह ने बिंदुवार जवाब दिए।

जाति जनगणना पर स्थिति: शाह ने सदन को सूचित किया कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने साफ कहा, सरकार जाति आधारित जनगणना करने का निर्णय ले चुकी है और यह प्रक्रिया चल रही है।

घरों की जाति का मुद्दा: अखिलेश यादव के आरोपों पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि सपा का बस चले तो वह घरों की भी जाति तय कर दे। उन्होंने समझाया कि अभी घरों की गिनती (Houselisting) हो रही है, और जब व्यक्तियों की गिनती होगी, तो उसमें जाति का कॉलम अनिवार्य रूप से रहेगा।

मुस्लिम आरक्षण पर चुनौती: जब अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं के हक का सवाल उठाया, तो शाह ने दो-टूक जवाब दिया- सपा चाहे तो अपनी सारी टिकटें मुसलमान महिलाओं को दे दे, हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

Also Read: यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, योजनाबद्ध अध्ययन और आत्मविश्वास ज़रूरी हैं: डॉ. लक्ष्मण सिंह देव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.