हामिद अंसारी के बयान पर भड़के CM योगी, बोले- ‘भारतीय संस्कृति के लिए बेहद खतरनाक बात’

Yogi Adityanath On Hamid Ansari: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) के हालिया बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह में सीएम योगी ने बिना नाम लिए पहले पूर्व संवैधानिक पदाधिकारी पर निशाना साधा और बाद में स्पष्ट किया कि उनका इशारा हामिद अंसारी की ओर था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के बड़े संवैधानिक पद पर रहने वाले व्यक्ति से पद की गरिमा के अनुरूप आचरण की अपेक्षा की जाती है। उनके मुताबिक, हालिया बयान ने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को आघात पहुंचाया है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से देश को उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।

Hamid Ansari के बयान पर क्या बोले योगी?

CM Yogi ने कहा कि वह पूर्व उपराष्ट्रपति के उस वक्तव्य को देख रहे थे, जिसमें भारत के सामने मौजूद कथित खतरे के संदर्भ में पुराने राजनीतिक विचारों का उल्लेख किया गया था। योगी ने इस बयान को भारतीय संस्कृति और परंपरा के नजरिए से आपत्तिजनक बताया।

दरअसल, हामिद अंसारी ने 19 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में संविधान विशेषज्ञ एजी नूरानी की 2019 में प्रकाशित किताब The RSS: A Menace to India का जिक्र किया था। उन्होंने किताब की प्रस्तावना में दर्ज जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत के लिए खतरा कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता बताया गया था।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम में CM Yogi ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और नेता अपने बयानों के जरिए भ्रम और अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बड़ों और महिलाओं के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने युवाओं की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग ऐसे मुद्दों और राजनीतिक गतिविधियों को समझ रहा है और राष्ट्रवाद के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Also Read: सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 912 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- अगले 6 महीने में देंगे 1 लाख और सरकारी नौकरियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.