कौशांबी पटाखा ब्लास्ट में मौतों की संख्या हुई 13, फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी के मोहम्मदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे में घायल राजेश पुत्र अदालती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं विस्फोट के बाद से लापता चल रहे सुनील के कुछ अवशेष बरामद होने के बाद जांच में उसकी मौत की भी पुष्टि कर दी गई है।

13 मौतों से कई परिवार तबाह

31 अगस्त को Kaushambi के पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट (Firecracker Factory Blast) ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। पिपरी थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। इनमें 10 वर्षीय आदित्य, 2 वर्षीय रवि, 2 वर्षीय अमित और 15 वर्षीय जाह्नवी शामिल हैं।

वहीं चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव में विक्रम सरोज (38), उनकी पत्नी अंजू (36) और उनके दो बच्चे अंश (4) व शिवांश (6) की भी जान चली गई। पाली उपरहार क्षेत्र के प्रिया अंजली (5) और प्रवीण (14) की भी हादसे में मौत हुई। इसके अलावा चरवा के सडिया मजरा निवासी ज्ञान सिंह (35) ने भी जान गंवाई।

शुरुआत में हादसे में 11 मौतों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अस्पताल में राजेश की मौत और लापता सुनील की मौत की पुष्टि के बाद आंकड़ा 13 तक पहुंच गया।

फरार आरोपियों पर इनाम, मकानों पर बुलडोजर

Kaushambi Firecracker Factory Blast

हादसे के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं आरोपी आदिल और नौशाद के मकानों पर PDA (Prayagraj Development Authority) की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर बुलडोजर पहुंच चुका है।

विस्फोट के बाद कई घायलों को प्रयागराज के SRN Hospital में भर्ती कराया गया था। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के साथ अब हादसे (Kaushambi Firecracker Factory Blast) से जुड़े अन्य लोगों और अवैध पटाखा निर्माण व विस्फोटक सामग्री के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Alsp Read: एक डूबी तो बचाने उतरीं 4 लड़कियां, प्रयागराज में 2 किशोरियां बहाव में बहीं, 3 सुरक्षित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.