न दिल्ली, न मुंबई… इस शहर का स्कूल एजुकेशन सिस्टम निकला सबसे बेहतर, SEDI ने जारी की टॉप-10 लिस्ट
Most Educated City in India by SEDI List: भारत में स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन को लेकर स्कूल एजुकेशन डेवलपमेंट इंडेक्स (SEDI) 2025-26 की रैंकिंग जारी हो गई है। इस रिपोर्ट में देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल एजुकेशन सिस्टम का आकलन किया गया है।
रैंकिंग में कई बड़े राज्यों और महानगरों को पीछे छोड़ते हुए कुछ छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी टॉप पर नजर आए हैं। SEDI स्कोर के आधार पर तैयार इस सूची में शिक्षा की पहुंच, छात्रों की भागीदारी, पढ़ाई जारी रखने की दर, गुणवत्ता और स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।
SEDI की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन?
रैंकिंग (SEDI 2025-26 Ranking) में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है, जबकि केरल दूसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि दिल्ली पांचवें और हरियाणा दसवें स्थान पर है। टॉप-10 की पूरी सूची और हर जगह के प्रदर्शन की वजह इस तरह है:
1. चंडीगढ़, SEDI स्कोर: 0.826
मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर डिजिटल पहुंच, छात्रों की पढ़ाई जारी रखने की अच्छी दर और बेहतर सीखने के परिणामों के कारण चंडीगढ़ पहले स्थान पर है।
2. केरल, SEDI स्कोर: 0.798
स्कूली शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता, शिक्षा तक पहुंच, छात्रों की भागीदारी और रिटेंशन के मामले में मजबूत प्रदर्शन के चलते केरल दूसरे नंबर पर है।
3. पुडुचेरी, SEDI स्कोर: 0.737
शिक्षा तक अच्छी पहुंच, छात्रों की बेहतर भागीदारी और स्कूल सुविधाओं में मजबूत प्रदर्शन ने पुडुचेरी को तीसरे स्थान पर पहुंचाया है।
4. गोवा, SEDI स्कोर: 0.713
शिक्षा की गुणवत्ता और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ SEDI स्कोर में सुधार के कारण गोवा टॉप-10 में चौथे स्थान पर है।
5. दिल्ली, SEDI स्कोर: 0.709
बेहतर स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता से जुड़े प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली को पांचवां स्थान मिला है।
6. पंजाब, SEDI स्कोर: 0.707
स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की भागीदारी और उपलब्ध स्कूल सुविधाओं में मजबूत स्थिति के कारण पंजाब छठे नंबर पर है।
7. तमिलनाडु, SEDI स्कोर: 0.706
शिक्षा तक पहुंच, भागीदारी और गुणवत्ता के साथ SEDI स्कोर में सुधार ने तमिलनाडु को सातवें स्थान पर रखा है।
8. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह,।SEDI स्कोर: 0.690
शिक्षा की पहुंच, छात्रों के रिटेंशन और स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के चलते यह केंद्र शासित प्रदेश आठवें स्थान पर है।
9. लक्षद्वीप, SEDI स्कोर: 0.670
शिक्षा तक पहुंच, छात्रों की भागीदारी और स्कूल सुविधाओं से जुड़े संकेतकों में मजबूत प्रदर्शन के कारण लक्षद्वीप ने नौवां स्थान हासिल किया है।
10. हरियाणा, SEDI स्कोर: 0.656
शिक्षा की पहुंच, छात्रों की भागीदारी, गुणवत्ता और इंफ्रास्ट्रक्चर के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा टॉप-10 में शामिल है।
किन पैमानों पर तय हुई SEDI रैंकिंग?
स्कूल एजुकेशन डेवलपमेंट इंडेक्स (SEDI) 2025-26 में स्कूली शिक्षा के प्रदर्शन को पांच प्रमुख पैमानों पर परखा गया है- ऐक्सेस, पार्टिसिपेशन, रिटेंशन, क्वालिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर।
इसमें स्कूलों की उपलब्धता, छात्रों का नामांकन और समान अवसर, पढ़ाई जारी रखने की दर, सीखने के परिणाम और स्कूलों में उपलब्ध जरूरी सुविधाओं जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।
रिपोर्ट में क्वालिटी डोमेन के लिए NAS 2021 (NCERT) के लर्निंग आउटकम स्कोर का इस्तेमाल किया गया है। 2024-25 की तरह इस बार भी चंडीगढ़ और केरल क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे हैं।
Also Read: 23 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ इस साल बढ़ेगी MBBS की 2,925 सीटें! सरकार ने संसद में दी जानकारी

