देवरिया में ATM से लोहे की पट्टी लगाकर रुपये निकालने वाले 2 गिरफ्तार

Deoria News: देवरिया में कोतवाली पुलिस ने ATM से रुपये निकालने के लिए अपनाए जा रहे एक तरीके का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ATM के निकासी द्वार पर मशीन के रंग से मिलती-जुलती लोहे की पट्टी या क्लिप लगा देते थे। इससे ग्राहक के रुपये बाहर नहीं निकलते थे।

ग्राहक के ATM से चले जाने के बाद आरोपी क्लिप हटाकर फंसे हुए रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपियों को सोनूघाट स्थित SBI ATM के पास से पकड़ा।

5 हजार रुपये फंसने के बाद हुई शिकायत

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 9 सितंबर को सोनूघाट के SBI ATM से 5 हजार रुपये निकालने की कोशिश की थी। पूरी प्रक्रिया के बाद भी कैश बाहर नहीं आया। वह ATM से निकलकर गार्ड को तलाशने लगा।

देवरिया में ATM से लोहे की पट्टी लगाकर रुपये निकालने वाले 2 गिरफ्तार

आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक ATM में पहुंचे और निकासी द्वार की क्लिप हटाकर फंसे 5 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे बाइक से फरार हो गए।

दो आरोपियों से सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंटू खां (39), निवासी हरपुर महेशपुर, विजयीपुर, गोपालगंज, बिहार और फखरूद्दीन अंसारी (30), निवासी बभनी बेलवनिया, मदनपुर, देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के पास से तीन लोहे की पट्टियां, दो पेचकस, दो SBI ATM कार्ड और 1600 रुपये बरामद किए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो SUV की भीषण भिड़ंत, इटावा DFO और चालक की मौत 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.