‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’, संसद में धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब

Dharmendra Pradhan: NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान सोमवार (27 जुलाई) को पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन पहुंचने पर बीजेपी और एनडीए के कई सांसदों ने उनका स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश के साथ उनकी संक्षिप्त बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई।

Nothing Happened कहकर दिया जवाब

संसद परिसर में जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान से कहा, “It Happens”। इस पर प्रधान ने तुरंत जवाब दिया, “Nothing Happened”। इसके बाद उन्होंने कहा, “I am a street fighter, not an AC room activist” यानी मैं सड़क पर संघर्ष करने वाला नेता हूं, एसी कमरे में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की कमान भी सौंपी जा सकती है।

इस्तीफे के बाद X पर जारी अपने बयान में प्रधान ने कहा था कि पिछले दिनों की घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है, लेकिन यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का मामला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भ्रम में नहीं पड़ने दिया जाएगा।

बीजेपी में अहम रणनीतिकार माने जाते हैं प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा बीजेपी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कई राज्यों के चुनावों में पार्टी की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह उनके आवास पहुंचे थे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा क्षेत्र में उनके काम की सराहना की। इससे संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

Also Read: NEET UG ग्रेस मार्क्स विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, NTA को बड़ी राहत, याचिका खारिज 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.