Kanpur News: महिला बैंककर्मी से ई-रिक्शा में छेड़छाड़, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोशल मीडिया पर अपने ‘मैं ठाकुर हूं’ वाले बयान से चर्चा में आईं एक महिला बैंककर्मी के साथ सरेआम छेड़छाड़ का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बैंक से ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय एक ई-रिक्शा में सफर के दौरान उनके साथ यह बदसलूकी हुई। महिला ने न सिर्फ इस अश्लील हरकत का कड़ा विरोध किया, बल्कि मनचले युवक की मौके पर ही जमकर धुनाई भी कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है।
ई-रिक्शा के भीतर हुई बदसलूकी
पीड़िता के अनुसार, वह बैंक से अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाने के लिए परेड चौराहे के पास से मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले एक ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। रिक्शा में उनके बगल में एक महिला बैठी थीं और सामने की सीट पर एक युवक बैठा था। रिक्शा चलने के कुछ ही देर बाद सामने बैठे युवक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
युवक ने पहले सामने बैठे-बैठे अपने दोनों पैर महिला बैंककर्मी के पैरों के बीच डाल दिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट होने के कारण पीड़िता ने शुरुआत में इसे गलती समझकर नजरअंदाज कर दिया। महज कुछ सेकंड बाद ही युवक ने उनके कुर्ते के पास हाथ डालने और उनकी जांघ को छूने की कोशिश की। इस हरकत पर बैंककर्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ने तुरंत युवक को धक्का दिया, उस पर मुक्के बरसाए और कई थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता के मुताबिक, वह इलाका एक विशेष समुदाय का होने के कारण वह वहां ज्यादा कुछ नहीं बोल सकीं, लेकिन उन्होंने अपराधी को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मैं ठाकुर हूं, कहकर चर्चा में आने वाली #HDFC बैंक कर्मी आस्था सिंह के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने की #छेड़छाड़ , सोशल मीडिया के माध्यम से खुद दी जानकारी। #कानपुर #kanpurnews #Primenewsnetwork pic.twitter.com/8otPq41cqH
— Pulkit Tiwari (@Pulkit_tr) June 3, 2026
वीडियो पोस्ट कर उठाए तीखे सवाल, आरोपी फरार
महिला बैंककर्मी ने सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो 7 सेकंड का है, जिसमें वह छेड़छाड़ के बाद भाग रहे युवक को डांटते और फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, आसपास के लोगों के टोकने के बावजूद आरोपी युवक बिना किसी की बात सुने वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गया। महिला का दावा है कि उनके पास ई-रिक्शा के अंदर की हरकत का भी वीडियो मौजूद है, जिसे वह जल्द ही पोस्ट करेंगी।
दूसरे वीडियो में सिलसिलेवार तरीके से घटना की जानकारी देते हुए महिला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर आरोपी युवक उल्टा उन्हें ही बैठने की तमीज सिखाने लगा। महिला ने समाज में सुरक्षा, भाईचारे और मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए लोगों से अपनी पहचान और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की है।
Also Read: कितने असद को मारोगे… का रीलबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, कान पकड़कर मांगी माफी

