गोरखपुर: सपा की प्रेस वार्ता में कुर्सी को लेकर भिड़े नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, पार्टी ने निकाला

Gorakhpure News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी और हाथापाई तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसी दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारा गया। वायरल वीडियो में गोरखपुर ग्रामीण सीट से सपा टिकट के दावेदार अंशुमान सिंह (Anshuman Singh) के बेटे कमलेश सिंह पर उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

कुर्सी को लेकर हुआ विवाद

गोरखपुर (Gorakhpur) जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में सपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। इसी दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई।

विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

राम नगीना साहनी ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं अंशुमान सिंह ने विवाद को राजनीतिक रंग देने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया।

यह विवाद इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि साहनी और अंशुमान सिंह दोनों ही गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से 2027 चुनाव में सपा टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।

सपा ने अंशुमान सिंह को किया निष्कासित

सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम (Brajesh Gautam) ने घटना को अनुशासनहीनता बताया। इसके बाद अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने भी सपा नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो निषाद समाज न्याय की मांग उठाएगा।

Also Read: ‘एक कचौड़ी दो समोसा’, भाजपा पर अब नहीं भरोसा, लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.