हर घर तिरंगा अभियान: झंडा संहिता और ध्वजारोहण के नियमों पर हुआ सेमिनार

Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के हाल में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘झंडा संहिता व झंडा फहराने के तरीकों’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ डॉ. (ले.) प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय ध्वज की संहिता और ध्वजारोहण के विभिन्न नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय निर्धारित नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने तथा ध्वज के रंगों का क्रम सही रखने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि केसरिया रंग ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे होना चाहिए।

सेमिनार में यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा सम्मानजनक एवं प्रमुख स्थान पर रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उससे जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, अंग्रेजी विभाग के प्रभारी डॉ. अमित साहनी, मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. मुन्नू खान, सहायक आचार्य डॉ. हरेंद्र शर्मा, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या का VIDEO वायरल, नाबालिग ने तलवार से किए ताबड़तोड़ वार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.