‘गले लगना ही फॉरेन पॉलिसी है!’ राहुल ने मोदी की नकल कर कसा तंज, ‘मेलोनी’ सवाल पर गूंजे ठहाके
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Congress Convention: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की विदेश नीति पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल ने विदेश नीति को लेकर ऐसा अंदाज अपनाया कि मंच पर मौजूद संदीप दीक्षित भी चुटकी लेने से नहीं चूके।
राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं सरकार के लोगों के दिमाग में यह बात कहां से आ गई कि ‘गले पड़ना ही विदेश नीति है।’ इतना कहते हुए उन्होंने संदीप दीक्षित को मंच पर बुलाया और गले मिलने का एक्ट करके अपनी बात समझाई।
Rahul Gandhi ने विदेश नीति पर अपनी बात रखते हुए संदीप दीक्षित को जोर से गले लगाया और कहा कि सरकार को लगता है कि ‘गले लगना ही फॉरेन पॉलिसी है।’इसी दौरान संदीप दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा- ‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’ सवाल सुनते ही हॉल में ठहाके गूंज गए। राहुल गांधी भी हंस पड़े और बोले- ‘नहीं-नहीं, मैं अभी तक वहां नहीं पहुंचा हूं।’
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “I don’t know where it came from; this idea got into their heads. I don’t know who put it there or where it came from, the idea that foreign policy means hugging politicians. I was young. We went to America. Since… pic.twitter.com/5G3j1osvvT
— ANI (@ANI) August 13, 2026
राहुल गांधी ने RSS को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कभी RSS की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश हुई तो वह उसकी रक्षा करेंगे, क्योंकि उसके पास भी अभिव्यक्ति की आजादी है।
उन्होंने दावा किया कि कभी छोटे कारोबारी RSS की ताकत हुआ करते थे, लेकिन नोटबंदी और GST के गलत तरीके से लागू होने के कारण इस वर्ग को नुकसान हुआ। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रमोद महाजन के दौर में RSS में कॉरपोरेट प्रभाव बढ़ना शुरू हुआ और नरेंद्र मोदी के दौर में यह प्रक्रिया पूरी हो गई।
(Rahul Gandhi ने कहा कि ‘पुराना RSS खत्म हो चुका है’ और अब संगठन बड़े पूंजीपतियों के हितों के लिए काम करने का जरिया बन गया है। उन्होंने RSS और प्रधानमंत्री मोदी पर उद्योगपतियों और कॉरपोरेट हितों के लिए काम करने का आरोप भी लगाया।
Also Read: मल्लिकार्जुन खड़गे के सपोर्ट में आए अखिलेश, कहा- ‘मंच नहीं, BJP अपना गंदा मन साफ करें’
Get real time updates directly on you device, subscribe now.