चमोली की टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 19 मजदूर फंसे, 16 सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी
Chamoli Pipalkoti Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन THDC टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय टनल के भीतर करीब 18 से 19 मजदूर काम कर रहे थे, जिनके फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी मजदूरों की तलाश और उन्हें बाहर निकालने का अभियान जारी है। घटना की सूचना शाम करीब 7:05 बजे मिली थी। टनल का निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) से जुड़ा है।
सेना-NDRF समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटीं

घटना (Chamoli Tunnel Accident) की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, CISF के साथ सेना, ITBP और NDRF की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में जुट गईं। टनल के भीतर पानी और मलबा आने के कारण बचाव दल को प्रभावित हिस्से तक पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सभी उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों को अभियान में लगाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाने और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य और जिला आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर भी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता Chamoli Tunnel में मौजूद हर मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालना है। बचाए गए मजदूरों की स्थिति और अंदर अभी कितने लोग मौजूद हैं, इस संबंध में अभियान पूरा होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Also Read: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे से एयर इंडिया ने लिया सबक, अब सभी पायलटों का होगा मैंडेटरी ड्रग टेस्ट

