8 साल की मासूम से हैवानियत, चीख दबाने के लिए मुंह में भरी मिट्टी, रेप के बाद बेरहमी से ली जान

Bihar Crime News: ​बिहार के नवादा (Nawada) जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म (Rape) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना 27 जुलाई की है। रात करीब 8 बजे 8 साल की बच्ची दुकान से पेन खरीदकर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाने के लिए अगवा (Kidnap) कर लिया।

​अपहरण के बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चीखी, तो उसकी चीख को दबाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में मिट्टी भर दी। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को देवधा गांव के पास एक खेत में फेंक दिया गया।

परिजनों की तलाश और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

​जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुँची, तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर 27 जुलाई को ही पकरीबरावां थाने में अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया और जाँच शुरू कर दी। इसी दौरान देवधा गांव के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

​नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस (Human Intelligence) और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी वितन मांझी के बेटे रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है। एसपी ने आश्वस्त किया है कि इस जघन्य अपराध में स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Also Read: UP में एक और पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने दबाया मुंह, प्रेमी ने गमछे से घोंट दी सांसें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.