जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट, पहली बार जाति भी बतानी होगी

Census 2027: केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस बार जनगणना में पहली बार जाति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। लोगों से परिवार, शिक्षा, रोजगार, प्रवास और स्वास्थ्य से संबंधित कई सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी भी ली जाएगी।

1 सितंबर से शुरू होगी कुछ क्षेत्रों में गिनती

सरकारी आदेश के अनुसार बर्फीले इलाकों में जनगणना का काम 1 से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्र शामिल हैं। घर-घर गिनती से पहले 17 से 31 अगस्त तक सेल्फ एन्यूमेरेशन की सुविधा भी मिलेगी। देश के बाकी हिस्सों में जनगणना अगले साल होगी।

जाति के साथ शिक्षा और रोजगार की जानकारी

जनगणना में नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, पति या पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म और SC/ST/जाति की जानकारी ली जाएगी। माता-पिता, दिव्यांगता, मातृभाषा, अन्य भाषाएं, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता से जुड़े सवाल भी होंगे।

लोगों से उनकी पढ़ाई, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता, कामकाज, व्यवसाय, उद्योग और रोजगार की स्थिति पूछी जाएगी। जन्मस्थान, अंतिम निवास, प्रवास का कारण और स्थायी पता भी दर्ज होगा।

इसके अलावा जीवित बच्चों की संख्या, कोविड टीकाकरण, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी सूची में शामिल हैं।

 

Also Read: लखनऊ में 2,000 करोड़ की सरकारी जमीन पर सिकंदर खान का कब्जा, मिले फर्जी दस्तावेज, इराक कनेक्शन भी आया सामने 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.