भारतीय दूतावास ने ईरान पर जारी की नई एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान में सुरक्षा व्यवस्था के बदलते समीकरणों के बीच वहां स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक नया यात्रा परामर्श जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बुधवार को साझा की गई इस गाइडलाइन में कहा गया है कि हालांकि हाल के दिनों में वहां की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव और सुधार देखा गया है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अभी ईरान की किसी भी गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिए। दूतावास वहां के हर घटनाक्रम पर बारीक नजर बनाए हुए है।

जो भारतीय नागरिक पहले से ईरान में रह रहे हैं या जिन्हें किसी बेहद जरूरी काम से वहां जाना पड़ रहा है, वे अत्यधिक सावधानी बरतें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और विश्वसनीय माध्यमों से ही खबरों पर भरोसा करें।

दूतावास में रजिस्ट्रेशन और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

ईरान में मौजूद या वहां जाने वाले सभी भारतीयों को दूतावास ने सलाह दी है कि वे बिना देर किए तेहरान स्थित भारतीय एम्बेसी में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। भविष्य के किसी भी अपडेट या नई एडवाइजरी के लिए नागरिक दूतावास की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स को चेक करते रहें। आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए दूतावास ने 989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Also Read: सिया को लेकर केतन के मन में था डर, पिता से जताई थी चिंता, जांच में हुआ खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.