IPL 2026 का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा खिताबी मुकाबला

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के अंतिम पड़ाव की रूपरेखा तय कर दी है। बुधवार को जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल कारणों से इस बार प्लेऑफ के मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।

शुरुआती योजना के अनुसार फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी मांगों के कारण, जो बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, वेन्यू बदल दिया गया। सूत्रों की मानें तो कुछ राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों ने भी बेंगलुरु से मेजबानी छीनने में बड़ी भूमिका निभाई है।

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालीफायर 1 (26 मई): अंकतालिका की टॉप-2 टीमों के बीच धर्मशाला में भिड़ंत होगी।

एलिमिनेटर (27 मई): तीसरे और चौथे स्थान की टीमें न्यू चंडीगढ़ के इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

क्वालीफायर 2 (29 मई): क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता के बीच न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला होगा।

फाइनल (31 मई): अहमदाबाद में सीजन के विजेता का फैसला होगा।

Also Read: NIA ने शुरू की अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोटों की जांच, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.