IPL 2026: गर्लफ्रेंड समरीन कौर की तस्वीर की वजह से विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, BCCI नियम उल्लंघन का आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों अपने प्रदर्शन से ज्यादा निजी कारणों को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ टीम बस में बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीसीसीआई के नियमों के उल्लंघन का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, Indian Premier League और Board of Control for Cricket in India के नियमों के मुताबिक, किसी भी खिलाड़ी के परिवार या निजी व्यक्ति को टीम बस में सफर करने की अनुमति नहीं होती।

इसके लिए अलग से बस की व्यवस्था की जाती है। वायरल तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि अर्शदीप सिंह ने इस नियम का उल्लंघन किया है।

Arshdeep Singh

हाल ही में बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों को सख्त निर्देश जारी किए थे कि नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए, अन्यथा संबंधित खिलाड़ी पर कार्रवाई हो सकती है।

कुछ समय पहले टीम से जुड़ी गोपनीय जानकारियों के लीक होने की शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसके बाद बोर्ड और सतर्क हो गया है।

इस बीच मैदान पर भी Punjab Kings का प्रदर्शन लगातार गिरा है। टीम ने अपने शुरुआती सात मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब वह लगातार चार मैच हार चुकी है।

पंजाब को राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 14 मई को Mumbai Indians के खिलाफ होना है, जिसके बाद टीम Royal Challengers Bengaluru और Lucknow Super Giants से भिड़ेगी। ऐसे में टीम प्रबंधन और अर्शदीप सिंह दोनों पर ही दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Also Read: IPL Tickets Scam: आईपीएल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 600 से ज्यादा नकली डोमेन से टिकट ठगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.