IPL 2026: युवराज सिंह का बेबाक बयान, ऐसे लोगों के साथ बैठना भी नहीं करते पसंद

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने न सिर्फ अपने निजी अनुभव साझा किए, बल्कि क्रिकेट और रिश्तों को लेकर अपनी सोच भी खुलकर रखी।यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरव्यू में युवराज सिंह ने साफ कहा कि जो लोग उनके बारे में पीठ पीछे निजी बातें करते हैं, उनसे वह दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझते हैं।

युवराज के मुताबिक, क्रिकेट से जुड़ी आलोचना वह स्वीकार करते हैं, लेकिन निजी स्तर पर की जाने वाली चर्चाएं उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ बैठना भी वह जरूरी नहीं समझते।

पिता योगराज सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया

बातचीत के दौरान युवराज सिंह से उनके पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों को लेकर भी सवाल किया गया। योगराज सिंह कई बार कपिल देव और एमएस धोनी पर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं।

इस पर युवराज ने ईमानदारी से कहा कि वह अपने पिता को कई बार समझाने की कोशिश करते हैं कि ऐसे बयान देना सही नहीं है, लेकिन अंततः यह उनके पिता की अपनी राय है।

अभिषेक शर्मा को कप्तान न बनाए जाने पर नाराजगी

इंटरव्यू में युवराज सिंह ने आईपीएल को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान न बनाए जाने पर सवाल उठाए।

Yuvraj Singh

युवराज ने कहा कि अभिषेक पिछले सात सालों से एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं, शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं।

इसके बावजूद उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपना उन्हें सही फैसला नहीं लगा।

युवराज की बेबाक राय

युवराज सिंह के इन बयानों से साफ है कि वह आज भी क्रिकेट और खिलाड़ियों के हितों को लेकर खुलकर अपनी राय रखने से नहीं हिचकते।

मैदान से संन्यास लेने के बाद भी उनकी सोच और अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहे हैं, और यही वजह है कि उनकी हर बात चर्चा का विषय बन जाती है।

Also Read: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को मिला नया सिक्सर किंग, अभिषेक शर्मा ने रचा कीर्तिमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.