ईरान का दावा, अमेरिका के 2 फाइटर जेट और 2 हेलीकॉप्टर को किया ढेर

Sandesh Wahak Digital Desk: जब अमेरिका ने ईरान के साथ इस जंग की शुरुआत की थी, तो दावा किया गया था कि यह 2-3 हफ्तों का खेल है। लेकिन आज युद्ध के पांचवें हफ्ते में पासा पलटता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में ईरानी सेना ने अमेरिकी वायुसेना को जो जख्म दिए हैं, उसने वाशिंगटन में खलबली मचा दी है। दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और दो अत्याधुनिक फाइटर जेट्स को मार गिराकर ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे हल्के में लेना अमेरिका की बड़ी भूल थी।

ईरानी मीडिया ने कुछ ऐसी तस्वीरें जारी की हैं जो अमेरिकी खेमे के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। कुवैत के कैंप बुहरिंग पर हुए हमले में अमेरिका का शक्तिशाली Boeing CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब अमेरिकी विमानों को इस तरह सीधी मार झेलनी पड़ी है। इसने अमेरिका के ‘हवाई वर्चस्व’ के दावों की हवा निकाल दी है।

ईरान की सीमा में गिरा F-15E, पायलट हंट शुरू

सबसे बड़ी खबर ईरान की सीमा के भीतर से आ रही है। एक अमेरिकी F-15E Strike Eagle फाइटर जेट, जो मिशन पर निकला था, ईरानी सीमा के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दो क्रू मेंबर्स में से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरा पायलट अभी भी लापता है। ईरानी सेना (IRGC) ने इस लापता पायलट को ढूंढने के लिए दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने या मारने वाले के लिए भारी इनाम की घोषणा भी कर दी है। कल का दिन अमेरिकी वायुसेना के लिए किसी ब्लैक फ्राइडे जैसा रहा।

A-10 वॉर्थॉग क्रैश: कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा A-10 Thunderbolt II भी ईरानी हमले की चपेट में आकर क्रैश हो गया। गनीमत रही कि पायलट समय रहते इजेक्ट कर गया।

बचाव दल पर हमला: लापता पायलट को खोजने निकले दो HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर भी ईरानी गोलाबारी का शिकार हुए, जिसमें कई अमेरिकी जवान घायल हुए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: Prayagraj News: अतीक अहमद का किला बना कूड़े का ढेर, गंदगी के ढेर में चकिया दफ्तर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.