Lucknow News: रूमी गेट के पास अब नहीं फसेगा ट्रैफिक, LDA बनाएगा भव्य पार्किंग

Sandesh Wahak Digital Desk: नवाबों के शहर लखनऊ के ऐतिहासिक हेरिटेज जोन में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम के झाम से मुक्ति मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया और रूमी गेट के पास एक बड़ी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने काम में लापरवाही बरतने वाली संस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी ठोंका।

Lucknow News: रूमी गेट के पास अब नहीं फसेगा ट्रैफिक, LDA बनाएगा भव्य पार्किंग

3 करोड़ की लागत से बनेगा 14 मीटर चौड़ा कॉरिडोर

हुसैनाबाद में रूमी गेट के पास अवैध पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए LDA ने सर्वे के बाद 9,000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की है।

क्षमता: यहां एक साथ 15 बसें, 150 कारें और लगभग 300 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।

बजट: इस प्रोजेक्ट पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रास्ता: वाहनों के लिए रूमी गेट के बगल से 14 मीटर चौड़ा कॉरिडोर बनेगा, जबकि पैदल यात्रियों के लिए मुसाफिर खाना गेट से वैकल्पिक मार्ग दिया जाएगा।

Lucknow News: रूमी गेट के पास अब नहीं फसेगा ट्रैफिक, LDA बनाएगा भव्य पार्किंग

सुस्त काम पर जुर्माना, ‘लजीज गली’ का तोहफा

LDA उपाध्यक्ष ने रेजिडेंसी के पास चल रहे ‘प्लेस मेकिंग’ कार्य की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जताई और ठेकेदार मेसर्स एफ.एन. एंड कंपनी पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।

वहीं, चटखारे लेने वालों के लिए खुशखबरी है कि हुसैनाबाद में बनी ‘लजीज गली’ इसी महीने खुल जाएगी। इसमें 15 फूड कियॉस्क तैयार हैं और अगले 15 दिनों में टॉयलेट ब्लॉक का काम पूरा कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Lucknow News: रूमी गेट के पास अब नहीं फसेगा ट्रैफिक, LDA बनाएगा भव्य पार्किंग

नींबू पार्क और लाइब्रेरी के पास भी होगा विकास

नई पार्किंग: हुसैनाबाद फूड कोर्ट के पीछे निर्माणाधीन लाइब्रेरी के पास 700 वर्गमीटर में एक और पार्किंग विकसित होगी।

नींबू पार्क: यहां नया फाउंटेन जल्द शुरू होगा और नींबू की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

सूरज कुण्ड पार्क: परिसर से अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: Kushinagar News: जन सुनवाई पोर्टल को लेकर DM का बड़ा एक्शन, लेखपालों और अधिकारियों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.