Lucknow: अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा वार! 27 करोड़ की जमीन प्रशासन ने कराई खाली

Lucknow News: लखनऊ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा Bulldozer Action चलाते हुए करीब 27 करोड़ रुपये की भूमि कब्जामुक्त करा ली। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर 1.265 हेक्टेयर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई।

प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और Illegal Plotting की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद नगर निगम और तहसील बख्शी का तालाब की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध प्लाटिंग, अस्थायी बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

मड़ियाव, तिवारीपुर और रसूलपुर कायस्थ में चला अभियान

संयुक्त टीम ने ग्राम मड़ियाव, तिवारीपुर और रसूलपुर कायस्थ में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मड़ियाव और तिवारीपुर की तालाब भूमि तथा रसूलपुर कायस्थ की चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

1.26 हेक्टेयर भूमि हुई कब्जामुक्त

प्रशासन के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 1.265 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित Market Value करीब 27 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और आगे भी सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: UP Panchayat Elections 2026: यूपी में रिकॉर्ड वोटर की बढ़ोतरी, फाइनल लिस्ट…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.