Lucknow News: कैसरबाग कचहरी में अवैध चैंबरों पर नगर निगम की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण
Lucknow News: 29 अगस्त की तय समयसीमा खत्म होने के बाद कैसरबाग कचहरी में अवैध चैंबरों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चैंबरों को हटाने और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
नगर निगम के मुताबिक, अवैध चैंबरों को लेकर पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे।
नोटिस में निर्धारित समयसीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। 29 अगस्त की डेडलाइन समाप्त होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
नगर निगम की टीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चैंबरों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। मौके पर अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

