Lucknow News: पुजारी की मौत पर पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की गोमतीनगर थाना पुलिस ने पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार कार (UP51BP7011) भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को सिद्धकामेश्वर मंदिर, विरामखण्ड-2, गोमतीनगर के प्रधान पुजारी धृष्टद्युम्न शरण मिश्र ने थाने में सूचना दी थी कि मंदिर में सेवा कार्य करने वाले सहयोगी पुजारी देवकुमार दुबे को एक थार वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने उपचार कराने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया और बाद में घटना को छिपाने का प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमतीनगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हुसड़िया पुल के पास से अर्पित मिश्रा, प्रिंस तिवारी और पुष्पेन्द्र कनौजिया को गिरफ्तार किया।
साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विरामखण्ड-1 स्थित देवा पैलेस के पास थार वाहन को लापरवाही से बैक करते समय देवकुमार दुबे को टक्कर लग गई थी।
इसके बाद वे उन्हें इलाज के बहाने अपने साथ ले गए, लेकिन इन्द्रानगर सेक्टर-19 के जंगल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। समय पर चिकित्सीय सहायता न मिलने के कारण देवकुमार दुबे की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक देवकुमार दुबे (42 वर्ष) अम्बेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दौका के निवासी थे।
मामले में मु0अ0सं0 250/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक राजन केसरी, उप निरीक्षक गुरप्रीत कौर, कांस्टेबल सूर्य प्रताप सिंह, दीपक कुमार और सुनील कुमार शामिल रहे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.