IPL 2027: दिल्ली की कमान संभालेंगे ‘दादा’, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sports News: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है।

फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।

गांगुली हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जो पिछले दो सीजन से टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गांगुली की नियुक्ति का ऐलान किया।

सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह 2019 में फ्रेंचाइजी से सलाहकार के तौर पर जुड़े थे।

इसके बाद उन्होंने पुरुष और महिला दोनों टीमों के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली। अब वह पहली बार आईपीएल में बतौर हेड कोच नजर आएंगे।

गांगुली ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका भी संभाली थी। उनकी कोचिंग में प्रिटोरिया की टीम फाइनल तक पहुंची थी।

नए रोल को लेकर गांगुली ने क्या कहा?

हेड कोच बनने के बाद गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स उनके दिल के बेहद करीब है।

उन्होंने फ्रेंचाइजी के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ लंबे समय तक काम किया है।

Sourav Ganguly

गांगुली ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं और उनका लक्ष्य एक मजबूत और बेखौफ टीम तैयार करना है।

दिल्ली को अब भी पहले IPL खिताब का इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। टीम 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद 2025 और 2026 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

2026 सीजन में दिल्ली की टीम छठे स्थान पर रही थी। अब गांगुली के नेतृत्व में फ्रेंचाइजी की नजर नए सीजन में बेहतर प्रदर्शन पर होगी।

Also Read: रणजी खेलना चाहते थे सूर्यकुमार यादव, फिर भी मुंबई की टीम में नहीं मिली जगह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.