Bareilly News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Bareilly News: जनपद बरेली के थाना शाही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 5 अक्टूबर की रात धनैटा-शीशगढ़ मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दुनका गाँव निवासी 22 वर्षीय राहुल (पुत्र सुरेंद्र) को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह तमंचा अपनी सुरक्षा के नाम पर किसी अज्ञात राहगीर से खरीदा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी बीएनएस की संगीन धाराओं में मामला दर्ज है।
अवैध असलाह और कारतूस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा (मु.अ.सं. 357/2026) पंजीकृत कर लिया है। उप-निरीक्षक मुनेन्द्र पाल और महेन्द्र सिंह की अगुआई वाली पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

