वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, ATS से मुठभेड़ में बृजेश गंझू मारा गया

Varanasi ATS Encounter: वाराणसी में यूपी ATS को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को रामनगर इलाके में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। यूपी STF के IG प्रेम गौतम ने बृजेश गंझू के मारे जाने की पुष्टि की है।

ATS के मुताबिक, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

रोकने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग

ATS DSP विपिन राय ने बताया कि बृजेश गंझू टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर बाइक से जा रहा था। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक से कूदकर पुलिसकर्मियों पर फायर करने लगा।

इसके बाद हुई क्रॉस फायरिंग में बृजेश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ के दौरान ATS के DSP विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था।

Also Read: मैदा, गोंद और रिफाइंड से बन रही थी नकली काली मिर्च, गाजियाबाद में छापे से फैक्ट्री का भंडाफोड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.