संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, मकर द्वार पर पाग पहनाकर सदन तक ले गए
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Delhi News: शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे।
संसद के मकर द्वार पर एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक पाग पहनाई गई और सांसद सम्मान के साथ उन्हें सदन के भीतर लेकर गए।
धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे एनडीए की ओर से उनके प्रति समर्थन और एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष इस संदेश को सामने रखना चाहता है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी और निर्णय का हिस्सा था तथा पार्टी और सरकार उनके साथ खड़ी है।
हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संसद परिसर में इस तरह का स्वागत धर्मेंद्र प्रधान के प्रति पार्टी के भरोसे और समर्थन को दर्शाता है। वहीं, विपक्षी दल भी संसद परिसर में अपनी रणनीति बनाने में जुटे नजर आए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी उनके आवास पहुंचकर उनसे भेंट की थी।
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम एक पत्र जारी किया था। उसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों के आंदोलन का कोई राष्ट्रविरोधी तत्व फायदा न उठा सके, इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
उन्होंने यह भी लिखा था कि कथित नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने शुरुआत से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की थी और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर हुए स्वागत को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। इसे आगामी संसदीय सत्र के दौरान सत्ता पक्ष की रणनीति और राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Also Read: CJP Protest में चली थी पैलेट गन, जांच में बड़ा खुलासा- RAF जवान ने किए थे 7 फायर
Get real time updates directly on you device, subscribe now.