IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में नया मोड़, जांच कर रहे ASI ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद चल रहे हंगामे के बीच रोहतक से एक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा पुलिस की साइबर सेल में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
जांच अधिकारी ने IPS पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक ASI वही अधिकारी थे जो आईपीएस वाई पूरन कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे थे। ASI ने आत्महत्या करने से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट के मुख्य दावे:
ASI ने दावा किया है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर थे और उनके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की थी। ASI ने कहा, “उन्होंने जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक किया। मैं अपनी शहादत देकर जांच की मांग कर रहा हूं। इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।”
यह घटना हरियाणा पुलिस और प्रशासन में भूचाल ला सकती है, क्योंकि एक जांच अधिकारी द्वारा खुद जान देने से पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर लगाए गए आरोप मामले को नया मोड़ दे रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Also Read: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 60 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, UP STF ने की कार्रवाई

