तमिलनाडु में विजय की सरकार का रास्ता साफ, TVK को मिला बहुमत का समर्थन

Sandesh Wahak Digital Desk: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता-राजनेता विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है।

उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को वाम दलों और सहयोगी पार्टियों का समर्थन मिल गया है, जिससे सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, CPI, CPM और VCK ने टीवीके को औपचारिक समर्थन देने का फैसला किया है। इन तीनों दलों के पास कुल मिलाकर 6 विधायक हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने 5 विधायकों के साथ टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है।

इन दलों के समर्थन के बाद टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपकर सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा।

Vijay Thalapathy

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह समर्थन केवल संख्या बल तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे नई सरकार को वैचारिक और सामाजिक आधार भी मिलेगा।

चुनावी नतीजों के बाद जिस तरह से विभिन्न दल टीवीके के साथ खड़े हुए हैं, उसे तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

अब सभी की नजरें शपथ ग्रहण की तारीख और मंत्रिमंडल के गठन पर टिकी हैं, जहां विजय के नेतृत्व में बनने वाली सरकार राज्य के लिए अपनी प्राथमिकताएं और दिशा तय करेगी।

Also Read: राघव चड्ढा की पाकिस्तान को दोटूक, पड़ोसी नहीं बदल सकते, पर उसे सही रास्ते पर लाना जरूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.