यूपी में फिर पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को कटियाबाज बताकर घेरा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावी रण की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। राजधानी लखनऊ के बंगला बाजार और पुरानी जेल रोड इलाकों में रातों-रात लगे विवादित पोस्टरों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। इन होर्डिंग्स में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को कटियाबाज के तौर पर चित्रित किया गया है। पोस्टरों के जरिए सपा पर अपने शासनकाल के दौरान बिजली वितरण में भेदभाव और तुष्टिकरण की राजनीति करने के तीखे आरोप लगाए गए हैं।

यूपी में फिर पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को कटियाबाज बताकर घेरा

पुराने बयानों और बिजली चोरी के दावों से सपा पर हमला

इन होर्डिंग्स की डिजाइन किसी मीडिया हेडलाइन जैसी रखी गई है, जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ रमजान में बिजली फुल, दिवाली पर बिजली गुल जैसे पुराने और चर्चित नारों का उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं, पोस्टरों में आजम खान और दिवंगत शफीकुर रहमान बर्क का नाम लेते हुए उन्हें बिजली चोर तक कहा गया है। सोशल मीडिया पर इन पोस्टरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें बिजली चोरी से जुड़े पुराने विवादों को फिर से हवा देने की कोशिश की गई है।

यूपी में फिर पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव को कटियाबाज बताकर घेरा

सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फाड़े गए पोस्टर

पोस्टर विवाद सामने आते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सपा नेता शौकत अली ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इन विवादित होर्डिंग्स को फाड़ दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अखिलेश यादव के सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ या अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, अब तक यह रहस्य बना हुआ है कि ये पोस्टर किसने लगवाए हैं और सपा की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

Also Read: SDPI के चुनावी सम्मेलन में गूँजा सत्ता विकल्प का नारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.