370 रुपये की बिरयानी विवाद में फंसे प्रणित मोरे, जानिए कितनी है कॉमेडियन की कुल संपत्ति

Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन Pranit More इन दिनों ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।

उनके एक लाइव शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई।

विवाद गहराने के साथ ही अब लोग उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर भी जानने को उत्सुक हैं।

कितनी है प्रणित मोरे की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडअप कॉमेडी, लाइव शोज और सोशल मीडिया के जरिए प्रणित मोरे ने अच्छी-खासी कमाई की है।

उनकी कुल नेटवर्थ करीब 4 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। लाइव शोज उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया माने जाते हैं।

बताया जाता है कि प्रणित मोरे एक शो या इवेंट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। हालांकि, यह रकम शो के स्तर, शहर और वेन्यू के हिसाब से घट-बढ़ सकती है।

मौजूदा विवाद के चलते उनके प्रोफेशनल करियर पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके शोज कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं।

क्या है ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद?

यह विवाद प्रणित मोरे के एक लाइव स्टैंडअप शो के दौरान सामने आया। शो में गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने अपनी डेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

Pranit More

उसने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी, जिसके पैसे वह बाद में लड़की से वसूलने की बात कर रहा था।

आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शो के होस्ट प्रणित मोरे ने उस युवक को रोकने के बजाय हंसते हुए उसका समर्थन किया।

शो की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे आपत्तिजनक और असंवेदनशील करार दिया।

बढ़ा विवाद, दर्ज हुई FIR 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई हस्तियों ने भी नाराजगी जताई। इसके बाद प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं, विवाद में शामिल युवक की नौकरी जाने की भी खबर सामने आई है। बढ़ते विरोध के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।

फिलहाल, यह देखना अहम होगा कि यह विवाद उनके करियर को किस हद तक प्रभावित करता है और आगे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Also Read: Dhamaal 4: अजय देवगन ने ली मोटी फीस, रवि किशन से लेकर रितेश देशमुख तक जानिए किसे मिले कितने करोड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.