Rise and Fall 2: ‘Gold Digger’ कहने पर भड़कीं प्रियंका, शहजाद पूनावाला से हुई तीखी बहस, रोते हुए दी धमकी

Entertainment News: वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में पहले हफ्ते से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं।

सिवेत तोमर के साथ हाथापाई के बाद अब शहजाद पूनावाला की टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से तीखी बहस हो गई।

शो के दौरान शहजाद की बातों से नाराज प्रियंका ने उन्हें ‘मैनचाइल्ड’ कह दिया। इसके जवाब में शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कहा।

यह सुनकर प्रियंका भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं। उन्होंने गुस्से में शहजाद को तमाचा मारने की बात भी कही।

उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद शहजाद भी नाराज हो गए और उन्होंने अपना माइक उतार दिया।

Shehzad Poonawalla

पहले भी हो चुकी है हाथापाई

इससे पहले शो में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया था। सिवेत ने शहजाद को धक्का दिया था, जिससे वह जमीन पर गिर गए थे। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए थे।

शो में शहजाद की स्वरा भास्कर के साथ भी बहस देखने को मिल चुकी है। अब प्रियंका के साथ हुए विवाद ने शो के पहले ही हफ्ते में माहौल और गर्म कर दिया है।

Also Read: रवि किशन अब बनेंगे लीड हीरो, ‘नागजिला’ के मेकर्स के साथ साइन की स्प्रिचुअल फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.