G7 से पहले राहुल गांधी का PM पर वार, बोले- भारतीयों की मौत पर क्यों खामोश हैं मोदी?

Rahul Gandhi Attacks PM Modi: अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में कथित अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत के मुद्दे पर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछले तीन दिनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तीन अलग-अलग जहाजों पर अमेरिकी कार्रवाई हुई, जिसमें तीन भारतीयों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना पर प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Rahul Gandi ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब किसी विदेशी ताकत की कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की मौत होती है, तब देश के प्रधानमंत्री को खुलकर बोलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

G7 Summit को लेकर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने अगले सप्ताह होने वाले G7 Summit का जिक्र करते हुए भी प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारतीय नाविकों की मौत के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर अन्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन मृत भारतीयों के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है।

G7 से पहले राहुल गांधी का PM पर वार, बोले- भारतीयों की मौत पर क्यों खामोश हैं मोदी?

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी शक्तियों को नाराज करने से बच रही है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपेक्षित दृढ़ता नहीं दिखा रही।

क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi का यह बयान ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुए हमलों और उनमें भारतीय नागरिकों की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस मामले पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है और विपक्ष सरकार से इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग कर रहा है।

Also Read:  अदिति यादव पर अभद्र पोस्ट पर बोले ओपी राजभर, वह मेरी भी बेटी है, सपा समर्थकों पर उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.