अदिति यादव पर अभद्र पोस्ट पर बोले ओपी राजभर, वह मेरी भी बेटी है, सपा समर्थकों पर उठाए सवाल

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर विस्तृत पोस्ट लिखकर कहा कि अदिति यादव उनकी भी बेटी के समान हैं और उनके खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। साथ ही उन्होंने इस घटना में किसी सपा समर्थक के शामिल होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया।

सपा नेताओं पर पलटवार, कहा- मैं खुद ऐसे व्यवहार का शिकार रहा हूं

राजभर ने इस घटना को अक्षम्य बताते हुए केवल निंदा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आत्ममंथन का पाठ भी पढ़ाया। उनके अनुसार, सपा के लोग अक्सर कमजोर सामाजिक और राजनीतिक वर्गों का उपहास उड़ाते हैं – चाहे वह जाति हो, रंग, धार्मिक आस्था, पहनावा या पेशा।

राजभर ने दावा किया कि वह स्वयं और उनका परिवार लंबे समय से सोशल मीडिया पर इसी तरह के आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार रहा है। उन्होंने पुराने बयानों का हवाला देते हुए सपा के वरिष्ठ नेताओं के महिलाओं के प्रति रुख पर भी सवाल खड़े किए। पोस्ट में उन्होंने विनोद कुमार यादव नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि मामले में यह नाम सामने आ रहा है, हालाँकि किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया। अंत में राजभर ने अदिति के प्रति सहानुभूति जताते हुए यह भी कहा कि राजनीति का लगातार गिरता स्तर लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है।

Also Read: अमेठी की मतदाता सूची से गायब हुआ स्मृति ईरानी का नाम, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.