Ram Mandir: रामलला के पुजारियों की बदली वेशभूषा, अब मौसम के साथ बदलता रहेगा वस्त्र
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पुजारियों की वेशभूषा अब एक जैसी नजर आएगी। मंदिर में अर्चकों के लिए नया ड्रेस कोड (Dress Code) लागू किया गया है। इसके तहत पुजारी हल्के पीले रंग की रेशमी धोती और उसी रंग का रेशमी उत्तरीय धारण करेंगे। नई व्यवस्था का उद्देश्य पूजा-पद्धति में एकरूपता, अनुशासन और धार्मिक गरिमा बनाए रखना है।
मंदिर की धार्मिक समिति के अनुसार नया परिधान रामानंदी परंपरा के अनुरूप तय किया गया है। हल्का पीला यानी पीत रंग भगवान राम से जुड़ी धार्मिक मान्यता के कारण चुना गया है। इसके साथ ही अर्चकों के लिए तिलक और व्यक्तिगत साज-सज्जा से जुड़े नियम भी तय किए गए हैं।
पंचकेश या पूरी तरह मुंडित रहना होगा
नई व्यवस्था के मुताबिक Ayodhya Ram Mandir के पुजारियों को या तो पंचकेश परंपरा का पालन करना होगा या पूरी तरह मुंडित रहना होगा। आंशिक रूप से बढ़े हुए बाल या दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा रामानंदी परंपरा का तिलक धारण करना भी अनिवार्य किया गया है।
धार्मिक समिति से जुड़े सदस्यों के अनुसार वस्त्रों का चयन केवल एकरूपता के लिए नहीं, बल्कि पूजा के दौरान शुचिता और परंपराओं को ध्यान में रखकर किया गया है। मंदिर प्रशासन चाहता है कि रामलला की सेवा में लगे सभी अर्चक एक निर्धारित धार्मिक वेशभूषा में दिखाई दें।
मौसम के हिसाब से बदलेगा कपड़ा, रंग पीत ही रहेगा
मौसम बदलने पर परिधान के कपड़े में बदलाव किया जाएगा, लेकिन उसका रंग पीत ही रहेगा। गर्मी में रेशमी वस्त्र और ठंड के मौसम में मौसम के अनुरूप ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। धार्मिक समिति के मुताबिक ऊनी और रेशमी वस्त्र शुचिता की दृष्टि से उपयुक्त माने जाते हैं।
Ayodhya Ram Mandir में पुजारियों की वेशभूषा पहले भी चर्चा में रही है। वर्ष 2024 में मंदिर के अर्चकों के लिए पीली चौबंदी और सफेद धोती का ड्रेस कोड तय किया गया था। अब नई व्यवस्था में पीले रेशमी वस्त्रों को प्रमुखता दी गई है।
अयोध्या में इस समय सावन झूला मेला भी चल रहा है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन मणि पर्वत पर राम और सीता का पारंपरिक झूला विहार आयोजित किया गया। ऐसे में Ram Mandir Ayodhya में पूजा व्यवस्था से जुड़े इस बदलाव को भी धार्मिक परंपराओं और अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।
Also Read: यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह रोक, पनीर-घी-खोया बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

