RCB प्लेयर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मैदान पर गिरी गोल्ड चेन लौटाई, लाइव मैच में कैद हुआ नजारा

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 में जहां चौके-छक्के और बड़े स्कोर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं Royal Challengers Bengaluru बनाम Kolkata Knight Riders के मुकाबले में खेल भावना और ईमानदारी की एक मिसाल भी देखने को मिली।

यह नजारा लाइव मैच के दौरान कैमरे में कैद हुआ, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की पारी के दौरान चौथे ओवर में ओपनर Jacob Bethell 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।

कार्तिक त्यागी की शॉर्ट पिच गेंद उनके हाथ और फिर हेलमेट पर लगी, जिससे झटका लगने के कारण उनके गले की गोल्ड चेन पिच पर गिर गई।

आउट होने के बाद जैकब बैथेल इस बात से अनजान रहे और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद क्रीज पर आए Devdutt Padikkal ने पिच पर पड़ी गोल्ड चेन देखी।

IPL 2026

उन्होंने बिना देर किए चेन उठाई और मैच अधिकारियों को सौंप दी, ताकि वह सही खिलाड़ी तक पहुंच सके। देवदत्त पडिक्कल की इस ईमानदारी और खेल भावना की चारों ओर सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि फिल साल्ट के चोटिल होने के बाद जैकब बैथेल को RCB में ओपनर के रूप में मौका मिला है, लेकिन वह इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2026 में अब तक छह पारियों में वह केवल 85 रन ही बना सके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा है।

मैच के रोमांच के बीच सामने आया यह वाकया साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि मूल्यों और खेल भावना का भी प्रतीक है।

Also Read: IPL 2026: विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा-MS धोनी सब रह गए पीछे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.