दो बार फोन आया, लेकिन मैंने नहीं उठाया, पंत को लेकर अक्षर ने किया खुलासा

Rishabh Pant DC Return: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ दो सीजन कप्तानी करने के बाद उन्होंने घर वापसी की है। पंत ने 2016 में दिल्ली से आईपीएल डेब्यू किया था। 2025 में LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो एक रिकॉर्ड कीमत थी। अब वह 15 करोड़ रुपये में वापस दिल्ली आ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड में दिल्ली ने स्पिनर कुलदीप यादव को LSG को सौंपा है। यह पूरा फैसला जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी की ऑस्ट्रेलियाई कोचिंग टीम की सलाह पर लिया गया।

अक्षर पटेल का दिलचस्प खुलासा 

ट्रेड के बाद पंत ने सबसे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को कॉल किया। अक्षर ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ समय बिता रहे थे, इसलिए फोन नहीं उठा पाए। बाद में रात में उन्होंने वापस कॉल किया। पंत ने कहा, “मैं वापस आ रहा हूं।” अक्षर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके मन में पहले से था कि पंत दिल्ली लौटेंगे, लेकिन उन्होंने यह बात कभी नहीं कही।

LSG के लिए 2025 में पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए और 2026 में 312 रन, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल था। टीम 2025 में 6 जीत और 8 हार के साथ 7वें स्थान पर रही, जबकि 2026 में सिर्फ 4 जीत के साथ आखिरी स्थान पर रही।

कुलदीप यादव का प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए 65 मैचों में 72 विकेट लिए, लेकिन 2026 में 14 मैचों में केवल 10 विकेट ही ले सके और उनका इकॉनमी रेट 10.30 रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.