यूक्रेन का रूस के साइबेरियाई एयरबेस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, 40 विमानों को उड़ाने का दावा
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में एक नया मोड़ आया है। यूक्रेन ने रूस के साइबेरिया स्थित एक सैन्य एयरबेस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में करीब 40 रूसी सैन्य विमानों को निशाना बनाया गया और भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
रूसी क्षेत्र इरकुत्स्क के गवर्नर ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यूक्रेन द्वारा रिमोट कंट्रोल से उड़ाए गए ड्रोनों ने श्रीदनी गांव की एक सैन्य यूनिट पर हमला किया। यह साइबेरिया में इस तरह का पहला हमला है, जो रूस के अंदर गहराई तक पहुंचने की यूक्रेनी रणनीति को दिखाता है।
इस ड्रोन हमले को यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जो उसने रूस के लगातार हवाई हमलों के बाद अंजाम दिया है। हालांकि, रूस की ओर से 40 विमानों के तबाह होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
Also Read: ब्राजील के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को साझा करना जरूरी: थरूर

