‘युवाओं को वायरस- कॉकरोच कहने वाले करेंगे Gen Z से संवाद?’ BJP के आउटरीच प्लान पर CJP का तंज
BJP Gen Z Outreach Program: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए Gen Z आउटरीच कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक तंज शुरू हो गया है। कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने बीजेपी की नई पहल और उसमें शामिल नेताओं पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है।
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास (Saurav Das) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर BJP की Gen Z टीम पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “Gen Z चेहरों की शानदार टीम के लिए बीजेपी को तीन तालियां।” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को लेकर भी कई सवाल उठाए।
‘युवाओं को वायरस और कॉकरोच कहने वाले अब संवाद करेंगे?’
सौरव दास ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) पर निशाना साधते हुए उनके कथित पुराने बयानों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नबीन ने देश के युवाओं को ‘वायरस और कॉकरोच’ कहा था और प्रदर्शनकारियों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ से जोड़कर देखा था।
CJP प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जिस पार्टी के नेता युवाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं, वह अब Gen Z के साथ संवाद और जुड़ाव कैसे स्थापित करेगी?
‘गूगल करें, स्मृति ईरानी को क्यों हटाया गया था’
सौरव दास ने बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यह “गूगल किया जाना चाहिए कि उन्हें 2016 में दो साल के भीतर शिक्षा मंत्रालय से क्यों हटा दिया गया था।”
उन्होंने स्मृति ईरानी के कार्यकाल, रोहित वेमुला मामले को संभालने और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने उनकी शैक्षणिक डिग्री को लेकर भी टिप्पणी की।
बीजेपी ने बनाई Gen Z के लिए खास टीम
CJP की यह प्रतिक्रिया बीजेपी की ओर से Gen Z आउटरीच कार्यक्रम (Gen Z Outreach Program) के लिए विशेष टीम बनाए जाने के बाद आई है। शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई टीम की पहली परिचय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण गायन के साथ हुई।
BJP की इस पहल का मकसद देश के युवा मतदाताओं के साथ सीधे संवाद को मजबूत करना बताया जा रहा है। पार्टी Gen Z की आकांक्षाओं, चिंताओं और मुद्दों को समझने के साथ ही उन्हें बीजेपी नेताओं के साथ संवाद का मंच देने की तैयारी कर रही है।
इस टीम में नितिन नबीन, स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। अब इस पहल पर CJP की तीखी प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
Also Read: अभिजीत दिपके पर FIR, सरकारी स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने और टीचरों को धमकाने का आरोप

