एशिया कप फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत, 2024 की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

Women Asia Cup Final: महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। टूर्नामेंट में अब तक भारत और श्रीलंका दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है और दोनों टीमें अपराजेय हैं।

सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की जीत

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी। अब दोनों टीमों की नजरें एशिया कप की ट्रॉफी पर हैं।

भारत इस खिताब को 8वीं बार जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया अब तक 7 बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

हरमनप्रीत ने बताई टीम की रणनीति

फाइनल से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर भरोसा रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बड़े मुकाबले में बहुत ज्यादा प्रयोग करने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार खेलना और फैसलों पर विश्वास रखना जरूरी है।

हरमनप्रीत ने कहा कि भारत इस मैच को मजबूत और कमजोर टीम की लड़ाई नहीं मान रहा। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में उस दिन जो टीम बेहतर खेलती है, वही जीतती है।

2024 की हार का हिसाब बराबर करने का मौका

2024 के पिछले फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था। भारत ने 165 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया था। इस बार हरमनप्रीत एंड कंपनी उस हार का बदला लेकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.