PM मोदी से मिले CM योगी, यूपी की 10 राज्यसभा और 11 MLC सीटों पर चुनाव से पहले मंथन
CM Yogi PM Modi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक ऐसे समय हुई है, जब यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अक्टूबर में राज्यसभा व विधान परिषद की कई सीटों पर चुनाव होने हैं। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनका मार्गदर्शन ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए उन्हें नई ऊर्जा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए आभार जताया।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है।
अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी। pic.twitter.com/BLgxcQmjiq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 26, 2026
16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाली नौ सीटें हैं, जबकि एक सीट दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यूपी की इन 10 सीटों में फिलहाल 8 भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास है।
23 अक्टूबर को 11 MLC सीटों पर वोटिंग
यूपी की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चार राज्यों की कुल 28 MLC सीटों के लिए भी इसी दिन मतदान निर्धारित है।
इससे एक दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने बैठक के बाद 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था।
Also Read: गणेश पंडाल में करंट उतरने से 4 युवकों की मौत, 3 झुलसे, मातम में बदलीं खुशियां

