Lucknow News: 7 मृतक आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में मंगलवार को मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तत्परता की सुखद तस्वीर देखने को मिली। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सात मृतक आश्रितों को सेवायोजित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी नए कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का पाठ भी पढ़ाया।

Lucknow News: 7 मृतक आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की अपील

नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नवागत कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में आना केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। उन्होंने सभी से पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Lucknow News: 7 मृतक आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इन सात आश्रितों को मिला रोजगार

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने नियुक्तियों का विवरण साझा करते हुए बताया कि मृतक आश्रित कोटे के तहत सात लोगों को विभिन्न पदों पर तैनात किया गया है।

नाम पद
हर्ष प्रजापति अनुचर
जितेन्द्र पाल अनुचर
शिवा वाल्मीकि अनुचर
यशराज वर्मा अनुचर
करन पाण्डेय अनुचर
सोनम गौतम अनुचर
सौरभ राठौर दफ्तरी

प्रशासनिक सक्रियता की सराहना

परिजनों के असमय निधन के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे इन परिवारों के लिए यह नियुक्ति पत्र बड़ी राहत बनकर आए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों की भी सराहना की जा रही है।

Also Read: कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’, चौतरफा घिरे तो देने लगे सफाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.