Entertainment News: क्या पंजाब की कटरीना को डेट कर रहे हैं गुरु रंधावा ? रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
Entertainment News: मशहूर अभिनेत्री और पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। शहनाज का नाम पिछले काफी दिनों से पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की ऑफिशल घोषणा नहीं की है। अब रंधावा ने शहनाज के साथ अपना नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ी है।
![]()
आपको बता दें गुरु रंधावा और शहनाज गिल पिछले एक साल से अपने रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, गुरु रंधावा ने कहा है कि उन्हें इन अटकलों और इसके साथ आने वाली अटेंशन से मजा आ रहा है। गायक ने एक इंटरव्यू में कहा, “जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे काफी अच्छा लगता है।”उन्होंने आगे कहा, “प्रशंसक मुझे दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह काफी अच्छा लगता है। हर लड़का उस अटेंशन को चाहता है।


