UP Budget 2025: यूपी विधानसभा में आज पेश होगा बजट, किसानों और महिलाओं पर रहेगा फोकस

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का चौथा बजट आज विधानसभा में पेश होगा। यह बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया जाएगा। इस बजट में किसानों-महिलाओं और रोजगार पर फोकस रहेगा।

इसके अलावा यह बजट लगभग आठ लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इस बजट में उत्तर प्रदेश सरकार 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी।

इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के लिए बड़ी घोषणाएं की जाएंगी। इसके साथ ही 2022 में योगी सरकार के घोषणापत्र को पूरा करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। इस बजट में बुनियादी विकास, तकनीकी उन्नयन, कृषि और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, धार्मिक पर्यटन और शिक्षा के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाएगा। एक्सप्रेसवे और लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भी बड़ी राशि की घोषणा की जा सकती है। विंध्य एक्सप्रेसवे की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिसकी लागत लगभग 24 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Also Read: Delhi New CM: रेखा गुप्ता समेत 7 विधायक आज लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल की लिस्ट जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.